{"_id":"33f64c2f1e402cca5fe56032c2635d51","slug":"one-person-death-from-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों में विस्फोट से आतिशबाज की मौत, बेटा जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखों में विस्फोट से आतिशबाज की मौत, बेटा जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर के गढ़वाई टोला में मंगलवार को सुबह एक मकान में रखे पटाखों में विस्फोट से आतिशबाज की मौत हो गई। वह शादी समारोहों में आतिशबाजी छुड़ाने का काम करता था। हादसे में उसका मासूम बेटा भी झुलस गया।
गढ़वाई टोला निवासी भूरा(60) की पत्नी सीमा बेगम ने बताया कि उसके पति बाबरपुर-औरैया से आतिशबाजी खरीदकर लाते थे और उसे शादी समारोहों में छुड़ाने का काम करते थे। जिसे परिवार का भरण-पोषण होता था।
बगैर छत के कमरे में आतिशबाजी रखी जाती थी। मंगलवार को सुबह वह अलमारी में आतिशबाजी रख रहे थे। तभी एक गोला गिरकर फट गया।
जिसमें पति और पुत्र अलतमस(8) झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जख्मी पिता, पुत्र को पीएचसी पहुंचाया।
जहां से भूरा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर एसपी सभाराजसिंह व डीएसपी नरेशचंद्र वर्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मौका मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की। थाना इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।