{"_id":"d6dd19d27725c23e3d0514af5bc6e568","slug":"one-crore-theft-in-home-contractor-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिधनू में ठेकेदार भाइयों के घर एक करोड़ की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिधनू में ठेकेदार भाइयों के घर एक करोड़ की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 28 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधनू में मंडी समिति और पीडब्ल्यूडी की ठेकेदारी करने वाले दो सगे भाइयों के घर बाउंड्री फांदकर छत के रास्ते घुसे चोर एक करोड़ रुपये का माल पार कर ले गए। चोर नकदी, ज्वैलरी के साथ दो रिवॉल्वर, दो राइफल भी ले गए। वारदात के दौरान परिवार सोता रहा और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी।
सुबह नींद खुलने पर परिजनों को चोरी का पता चला। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद एसपी ग्रामीण, घाटमपुर सीओ, एसओ मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाएड की टीम भी जांच करने मौके पर पहुंची। दुर्जनपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह परमार पूर्व प्रधान हैं।
परिवार में पत्नी सरोज के साथ ही छोटे भाई केहर सिंह और उनकी पत्नी सुनीता व बेटा सागर साथ रहते हैं। पड़ोस में उनके एक और भाई राजेश सिंह पत्नी संजय व बेटा दुष्यंत के साथ रहते हैं। रविवार देर रात राजेश के मकान की बाउंड्री फांदकर घुसे चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन
राजेश ने बताया कि चोर कमरे में रखी अलमारियों के ताले खोलकर लगभग 35 लाख की ज्वैलरी, एक लाख नगद और रिवॉल्वर उठा ले गए। ऊपर के कमरे में रखी रायफल और बंदूक को हाथ तक नहीं लगाया। इसके बाद चोर बगल में रहने वाले भाई वीरेंद्र सिंह के घर जीने के रास्ते से दाखिल हुए।
पूरा परिवार छत पर सो रहा था लेकिन किसी को पता नहीं चला। चोरों ने अलग-अलग कमरों में रखी अलमारियों के ताले खोलकर तकरीबन 60 लाख की ज्वैलरी और सवा तीन लाख रुपये पार कर दिए। चोर वीरेंद्र सिंह और केहर सिंह की दो राइफल और वीरेंद्र सिंह की यूएसए मेड एक रिवॉल्वर और कारतूस भी उठा ले गए।
केहर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे पत्नी नीचे उतरी तो उसने शोर मचाया। फिर सब जागे और पुलिस को सूचना दी। चोरी की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
राजेश सिंह ने बताया कि वह रविवार रात करीब 12 बजे घर आए थे और नीचे कमरे में ही सो गए, जबकि पत्नी और बेटा छत पर सो रहे थे। सुबह 6 बजे उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने बताया कि पड़ोस में भाई के घर जब चोरी का पता चला तो पत्नी और बेटा नीचे आया तो उनके घर हुई चोरी का पता चला। इसके बाद बेटे ने उन्हें चोरी की जानकारी दी।