{"_id":"5d071f308ebc3e6e3f649790","slug":"old-man-brutal-murder-in-hardoi-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाग की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बाग की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Mon, 17 Jun 2019 10:52 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में सोमवार को वृद्ध की निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आम के बाग के अंदर वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मीतो की है। यहां अंबर (75) पुत्र श्यामलाल कस्बा निवासी मैकू के बाग की रखवाली करता था। सोमवार सुबह चक्कर रोड स्थित झाड़ी शाह बाबा की मजार के पीछे स्थित आम के बाग में अंबर का शव पड़ा मिला।
सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। उधर से निकल रहे लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। परिजन रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि किसी मवेशी के हमले से अंबर की मौत हुई है। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।