{"_id":"2546a390c6072ca259384ab770d33321","slug":"nri-s-house-got-robbed-arecanut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई के घर मिली लूट की सुपाड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई के घर मिली लूट की सुपाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले शकूरपुर दिल्ली के पास हाईवे पर ट्रक चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर लूटी गई 35 लाख की सुपाड़ी के 152 बोरे बगाही निवासी एनआरआई के मकान से बरामद हुए।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर शनिवार को बाबूपुरवा पुलिस के साथ दबिश देकर सुपाड़ी के बोरे कब्जे में लिए। बाबूपुरवा पुलिस ने देर शाम मकान मालिक एनआरआई को पूछताछ कर छोड़ भी दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कर्नाटक से सुपारी लादकर दिल्ली के लिए चले ट्रक के चालक और क्लीनर को 8 दिसंबर की रात शकूरपुर के पास कार सवार बदमाशों ने रोका और फिर उन्हें बंधक बनाकर पूरा ट्रक लूट ले गए। बीच रास्त में सुपाड़ी दूसरी गाड़ी में लदवाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
मामला जब दिल्ली पुलिस की संज्ञान में आया तो आनन फानन में वहां की पुलिस ने राजू और राजकुमार पंडित नामक बदमाशों को पकड़ भी लिया। उनकी निशानदेही पर शनिवार को दिल्ली पुलिस ने बाबूपुरवा पुलिस के साथ बगाही निवासी एनआरआई उमर इंग्लैड के मकान पर दबिश देकर दो कमरों से लूटी गई 152 बोरे सुपाड़ी बरामद भी कर ली।
एनआरआई ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले मोहल्ले के ही पान वाले दशरथ ने उनसे यह कहकर कमरों की चाबी ली थी कि उसे कोई निजी काम है। एक दो दिन बाद कमरा खाली कर देगा। बकौल उमर जिस मकान से सुपाड़ी बरामद हुई वह उस मकान से कुछ दूर स्थित अपने दूसरे मकान में रहते हैं।
सीओ बाबूपुरवा ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पान विक्रेता दशरथ और ट्रांसपोर्ट कंपनी से अपनी टेंपो में माल लेकर उमर के मकान तक आने वाला सूरज दोनों ही फरार हैं। इतना ही नहीं एनआरआई को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जाएगा। इसके अलावा कानपुर माल लाने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी से भी पूछताछ की जाएगी।