13 बार चाकूओं से गोदा, सिर की सभी हड्डियां तोड़ने के बाद निशा का चेहरा पिचका दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर तिलक नगर में जेपी श्रीवास्तव कंपाउंड जैसे पॉश इलाके में बुधवार दिनदहाड़े घर में घुसकर शेयर ब्रोकर व मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर की पत्नी की सिर कूंचकर और चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली थीं। हत्यारों ने किसी भारी-नोकीली वस्तु से इतनी बेरहमी से वार किए कि उनके सिर की सभी हड्डियां टूट गईं। सिर और चेहरे का बायां हिस्सा पिचक गया। चेहरे और गर्दन पर चाकू से भी वार किए गए। शाम को उनकी शिक्षिका बेटी स्कूल से घर लौटी तो खून से लथपथ उनका शव डाइनिंग टेबल के पास पड़ा मिला। एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी आलोक सिंह, एसएसपी सोनिया सिंह फोर्स के साथ पहुंची। फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम के साथ जांच की।
मौके से रसोई में प्रयोग होने वाला खून से सना चाकू मिला है। एसएसपी के मुताबिक बेडरूम में सामान बिखरा है लेकिन लूट, व्यक्तिगत रंजिश, पारिवारिक संबंधों की रंजिश आदि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वारदात के पीछे किसी करीबी या घर के जानकार का हाथ माना जा रहा है। घर में पुताई-पुट्टी का काम हुआ था, उनके कारीगरों की डिटेल भी जुटाई जा रही है। रात में ही पोस्टमार्टम करवाया गया। जेपी श्रीवास्तव कंपाउंड निवासी अरुण केजरीवाल शेयर ब्रोकर व मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर हैं। परिवार में पत्नी निशा (52), बेटा कृष्णा उर्फ तनु और दो बेटियां सोनम व सोनाली हैं। बड़ी बेटी सोनम इंडियन आयल लखनऊ में कार्यरत है। छोटी बेटी सोनाली कंगारू किड्स स्कूल में शिक्षिका है। अरुण और बेटा कृष्णा यहां काम संभालते हैं। अरुण की पत्नी निशा घर संभालती थीं। अरुण के पिता आत्माराम केजरीवाल भी बड़े शेयर ब्रोकर थे।
बुधवार सुबह बेटा कृष्णा, पिता के साथ ऑफिस चला गया। सोनाली पढ़ाने स्कूल चली गई। घर में पत्नी निशा और नौकरानी शांति थीं। दोपहर करीब दो बजे शांति भी घर से चली गई। शाम को करीब पांच बजे छोटी बेटी सोनाली घर लौटी तो बंगले के गेट खुले थे। वह अंदर गई तो कमरे में डाइनिंग टेबिल के पास निशा की खून से सनी लाश पड़ी थी। सिर और चेहरा खून से सना था। खून फर्श पर बहकर दूर तक गया था। लाश के बगल में खाली कटोरी, तकिया और फूलदान पड़ा था। यह नजारा देख सोनाली चीख पड़ी।
उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। सोनाली ने पापा अरुण और यूपी 100 को फोन किया पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सोनाली को पुलिस बुलाने के लिए खुद थाने जाना पड़ा। इसके बाद इंस्पेक्टर फोर्स के साथ आए। उनके पीछे सीओ, एसपी वेस्ट, एसएसपी, आईजी और एडीजी भी पहुंच गए। विधायक नीलिमा कटियार और उनकी मां पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार भी पहुंच र्गइं। एसएसपी करीब तीन घंटे पड़ताल के बाद बाहर आईं। एसएसपी ने बताया कि बेडरूम में सामान बिखरा मिला है लेकिन लूट की आशंका कम लग रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उधर देर रात ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।