फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nine passenger injured in tempo accident

टेंपो पलटने में नौ लोग जख्मी, चार रेफर

Wed, 31 Dec 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 31 Dec 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
nine passenger injured in tempo accident
थाना क्षेत्र में मुगलरोड पर बुधौली गांव के सामने ट्राला-ट्रक की टक्कर से एक टेंपो पलट गई। उसमें सवार एक मासूम समेत नौ लोग जख्मी हो गए। उनमें से चार लोगों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन


टेंपो भोगनीपुर की ओर से आ रही थी। सामने से आ रहे ट्राला-ट्रक ने एक वाहन को ओवरटेक करने में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो खड्ड में पलट गई और ट्राला बेकाबू होकर रोड के किनारे पेड़ से जा भिड़ा।
विज्ञापन


हादसे में टेंपो सवार कुरहना-कालपी के भूरा, शेरपुर गुढ़ा-कालपी निवासी खुशाली की विधवा लक्ष्मी, मोहन का पुत्र सूरज (4), रामाधीन, जैनपुर के डा. अमित सचान, सहायल-औरैया के लहरापुर निवासी धर्मेंद्र, रमेश दुबे, गड़ाथा-घाटमपुर के नरेंद्र, श्रीनारायण जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना इंचार्ज जयप्रकाश यादव ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से भूरा (60), रामाधीन (42), लक्ष्मी (60) और डा. अमित (35) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

परिजनों को सूचना दी गई है। दोनों वाहन कब्जे में ले लिये गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed