फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nine lakh robbed of business

तमंचा सटा किराना कारोबारी से नौ लाख लूटे

Sun, 19 Apr 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 19 Apr 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
Nine lakh  robbed of business
बांदा-सागर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने हरबंश मोहाल के किराना कारोबारी रवी डोरीवाल को तमंचा सटाकर करीब नौ लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश उनके ड्राइवर का मोबाइल भी छीन कर भाग निकले।
विज्ञापन


फतेहपुर के ललौली थाने में कारोबारी ने अज्ञात के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को कारोबारी के ड्राइवर के वारदात में शामिल होने का शक है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस टीमें लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस का दावा है कि एक-दो दिन में वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


किराना के थोक कारोबारी रवी डोरीवाल हरबंश मोहाल के दानाखोरी में रहते हैं। घर के नीचे ही इनकी दुकान और दफ्तर है। रवी शनिवार को कार से बांदा तगादा वसूलने गए थे। कार नौबस्ता में रहने वाला ड्राइवर शाहरुख चला रहा था। फतेहपुर संवाददाता के मुताबिक दोपहर में रवी तगादा वसूलने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में तीन बोरियों और एक लाल रंग के कपड़े के बैग में करीब 15 लाख रुपये के नोट भरे थे। ललौली क्षेत्र के बिंदकी रोड पर शाहरुख ने लघुशंका के लिए कार रोक दी। वह कार से उतर कर सड़क किनारे चला गया। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक रवी की कार के पास आकर रुकी। बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश सवार थे।

बाइक से नकाबपोश बदमाश उतरे और रवि के तमंचा सटाकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश कार में रखा नोटों से भरा कपड़े का बैग लूट ले गए जबकि बोरियों में भरे नोट छोड़ गए। इस दौरान शाहरुख पहुंचा तो बदमाशों ने उसका भी मोबाइल छीना और बाइक पर बैठकर भाग निकले।

दिनदहाड़े लूट की सूचना पाकर एसपी सालिगराम वर्मा और सीओ मौके पर पहुंचे। कारोबारी ने  बताया कि लूटे गए बैग में 8.90 लाख रुपये थे।  जबकि बोरियों में लगभग छह लाख रुपये रखे थे। उधर पुलिस सूत्रों के मुताबिक तफ्तीश में पता चला है कि वारदात में कारोबारी के ड्राइवर का हाथ है।


ड्राइवर से पूछताछ और उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि उसकी वारदात के 10-15 मिनट पहले ही एक मोबाइल नंबर बात हुई थी। बदमाशों का सुराग मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed