{"_id":"57e6ba414f1c1b3076a833b3","slug":"newspaper-seller-trample-down-by-bus-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार बेचने वाले को रौंदकर बस ड्राइवर फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखबार बेचने वाले को रौंदकर बस ड्राइवर फरार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर के कल्याणपुर में एक तेज रफ्तार बस ने एक अखबार बेचने वाले युवक को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार था। घटना के समय मृतक का भाई बाइक चला रहा था। हादसे में बाइक चला रहा भाई घायल हो गया।
वहीं हादसे के बाद बस चालक ने भागने के चक्कर में तीन लोगों को और चुटहिल कर दिया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है, जबकि चालक फरार है।
गुजैनी में दुर्गा प्रसाद स्कूल के पास रहने वाले जयकिशन उर्फ जैकी (42) समाचार पत्र विक्रेता थे।
शनिवार सुबह वह छोटे भाई राजेश के साथ पेपर बांटने बाइक से निकले थे। बाइक राजेश चला रहा था। पीछे से एक प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक से गिरे जैकी को बस रौंदते हुए निकल गई। राजेश को भी चोट आई है।