{"_id":"57dd45a04f1c1b447fd48dae","slug":"new-wife-brought-home-including-five-children-to-avoid-the-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बीवी घर लाया, पुरानी को पांच बच्चों समेत दूर भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई बीवी घर लाया, पुरानी को पांच बच्चों समेत दूर भगाया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Sep 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
उन्नाव के सफीपुर में एक अधेड़ ने बेटी की उम्र की लड़की से शादी रचाकर पहली बीवी और पांच बच्चों को घर से निकाल दिया। महिला अब अपने बच्चों के साथ दर-दर की ठोंकरे खाने को मजबूर है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अतहा निवासी महिला गुड्डी पत्नी बबलू ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका पति बब्लू छह महीने पहले एक लड़की को लेकर पानीपत गया था। 14 सितंबर को वह उसी लड़की को लेकर गांव आया और उसके बाद उसे बच्चों 14 वर्षीय पुत्री सविता, 13 वर्षीय ममता, 10 वर्षीय अंशू, 8 वर्षीय रोहित और 7 वर्षीय मोहित साथ घर छोड़कर जाने का दबाव बनाने लगा। गुड्डी ने जब इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद उसे पांच बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने थाने में इस मामले से संबंधित शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को उसकी बेटी ममता को तेज बुखार आ गया तो वह सारे बच्चों के साथ सीएचसी पहुंची। यहां पर उसने मामले की जानकारी दी। बताया कि उसके बच्चे भी पिता के खौफ से काफी दहशतजदा हैं।
विज्ञापन