फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   neighbor was killing due to throwing pebbles at children

बच्चों पर कंकर फेंकी थी तो कर दी हत्या

Thu, 26 Jan 2017 12:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
neighbor was killing due to throwing pebbles at children
डेमो
हमीरपुर में थाना बिवांर के छानीखुर्द गांव में सात साल पहले दलित युवक की हत्या के मामले की सुनवाई बुधवार को विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) संतोष कुमार श्रीवास्तव की अदालत में हुई। अदालत में अभियुक्त को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन

 

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार यादव ने बताया कि छानीखुर्द गांव में 22 जून 2010 को दोपहर में मानसिक रूप से कमजोर महावीर अपने दरवाजे पर बैठा था। वहां छोटे-छोटे बच्चे उसे कंकड़ मारकर परेशान करने लगे।

विज्ञापन

 

इस पर वह भी बच्चों पर कंकड़ फेंकने लगा। इसी बीच पड़ोसी सहाय उर्फ श्रीपत सहाय पुत्र लल्लू प्रजापति ने महावीर को उठाकर जमीन पर पटक कर पिटाई कर दी। यह देख महावीर की मां इमरती व भाभी सरमन ने शोर मचाया और बचाने दौड़ी तो सहाय (अभियुक्त) भाग निकला। परिजन घायल महावीर को छानी स्थित अस्पताल ले गए। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले में मृतक के भाई टिरिया ने थाना बिवांर में श्रीपत सहाय के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के साथ दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार श्रीवास्तव की अदालत में अभियुक्त श्रीपत सहाय को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed