फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   neighbor kidnapped teenage girl from haryana

महिला ने रची किशोरी को किडनैप करने की साजिश, दो सगे भाईयों ने प्लान को दिया अंजाम

Wed, 19 Oct 2016 08:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
neighbor kidnapped teenage girl from haryana
डेमो
फरीदाबाद से अपहृत कर लाई गई नाबालिग को पुलिस ने कस्बे के चांदथोक से बरामद कर लिया है। मामले में दो सगे भाइयों समेत एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


बीती रात हरियाणा के फरीदाबाद शहर के एसजीएम नगर थाने के एसआई वली मोहम्मद ने अपनी टीम के साथ कस्बे के चांदथोक में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मारा। 13 अक्तूबर को फरीदाबाद से अपहृत की गई 14 वर्षीय बालिका को बरामद किया। पुलिस ने बालिका को अपहृत करने वाली कस्बे की चांदथोक निवासी महिला रानी तथा फुल्लू कुशवाहा व उसके भाई को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल लोकेशन से ये सफलता प्राप्त की है। एसआई वली मोहम्मद ने बताया कि उप्र के बलिया निवासी विनोद प्रताप परिवार सहित फरीदाबाद में रहकर मजदूरी कर रहा था। बीते 13 अक्तूबर को उसकी पुत्री को पड़ोस में रहने वाली महिला रानी, फुल्लू कुशवाहा व उसके भाई ने अपहृत कर लिया। मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने पर इनकी लोकेशन हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर में मिल रही थी। इसी के आधार पर टीम बनाकर छापेमारी की गई और अपहृत बालिका को बरामद किया गया। इस दौरान अपहृत बालिका के पिता भी मौजूद रहे। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर हरियाणा ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed