{"_id":"57f7ecdf4f1c1b255226fe6e","slug":"murder-of-girl-after-rape-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : किशाेरी से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव पेड़ पर टांगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक : किशाेरी से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव पेड़ पर टांगा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सजेती के एक गांव में फांसी पर लटकी मिली छात्रा की गैंगरेप के बाद गला घोटकर हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद शव पेड़ पर टांगा गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है।
एक मजदूर की 17 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा थी। 6 अक्तूबर की शाम उसका शव गांव के बाहर दक्षिणी नोन नदी के किनारे बबूल के पेड़ से लटका मिला था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। पहले तो परिजनों और पुलिस ने मामले को आत्महत्या माना था, लेकिन शुक्रवार देर शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो मामला और निकला।
थानाध्यक्ष एपी वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और गला घोटकर हत्या करना बताया गया है। आशंका है कि घटना में दो से अधिक लोग शामिल थे। छात्रा के पहचान लेने के डर से उसकी हत्या कर दी गई होगी। छात्रा के पिता ने भी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तीन युवकों के नाम बताए हैं। एसओ के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन बताए गए तीनों युवकों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। परिजनों से भी पूछताछ हो रही है।