फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of a Three year old innocent boy

रंजिश में मासूम की हत्या: पहले एयरगन से डराया, वीडियो बनाया, फिर मार दी गोली, झकझोर देगी ये खबर

Sat, 17 Apr 2021 10:06 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Apr 2021 10:06 AM IST
सार

महोली में एयरगन से जिस मासूम युवराज की हत्या की गई, आरोपी ने उसे पहले एयरगन से डराया, वीडियो बनाया फिर गोली मार दी। करीब से गोली चलने से प्रेशर ज्यादा था। इससे गोली युवराज की पसलियों में धंस गई।

विज्ञापन
murder of a Three year old innocent boy
युवराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। महाराजपुर के महोली गांव में शुक्रवार शाम पूर्व प्रधान के भतीजे ने रंजिश के चलते तीन साल के बच्चे की एयरगन से गोली मारकर हत्या कर दी। मासूम अपनी ननिहाल आया था। आरोपी उसे खेलने के बहाने अपने घर ले गया और गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली बच्चे की पसली में जा धंसी। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नौबस्ता कुंज विहार कॉलोनी निवासी प्रभात सिंह प्रापर्टी डीलर हैं। परिवार में पत्नी निशा और तीन साल का बेटा युवराज था। प्रभात ने बताया कि होली से पहले पत्नी महोली मायके गई थी। तीन दिन पहले वह युवराज को भी महोली छोड़ आए थे।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक शुक्रवार करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाले पूर्व प्रधान शिव बहादुर सिंह का भतीजा चंदन उर्फ मोहित युवराज को अपने घर ले गया। चंदन ने एयरगन के साथ पहले उसकी फोटो खींची और वीडियो बनाया। इसके बाद गोली मार दी। सूचना पर पहुंची चंदन की मां और उसकी मामी बच्चे को कांशीराम अस्पताल फिर कार्डियोलॉजी ले गईं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले एयरगन से डराया, वीडियो बनाया, फिर मार दी गोली 
कानपुर में महाराजपुर के महोली में एयरगन से जिस मासूम युवराज की हत्या की गई, आरोपी ने उसे पहले एयरगन से डराया, वीडियो बनाया फिर गोली मार दी। करीब से गोली चलने से प्रेशर ज्यादा था। इससे गोली युवराज की पसलियों में धंस गई। पिता प्रभात का कहना है कि युवराज उनका इकलौता बेटा था। उसके मामा अरविंद सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं, जिनकी पूूर्व प्रधान से चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। मृतक की नानी कमला ने भी रंजिश में गोली मारे जाने का आरोप लगाया है। 

पुलिस का दावा खेल-खेल में लगी मासूम को गोली
थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बच्चों से आपस में खेलने के दौरान एयरगन से गोली चल गई। 

एयरगन और एयर पिस्टल में होता है छर्रे का इस्तेमाल
एयरगन और एयर पिस्टल में 0.177, 0.20, 0.22 और 0.25 बोर के छर्रे का प्रयोग होता है। कुछ एयरगन में नुकीले छर्रे तो कुछ में छोटी लोहे की बॉल इस्तेमाल में लाई जाती हैं। हालांकि शिकारी अक्सर 0.22 या 0.25 बोर की गन प्रयोग करते हैं। इसकी मारक क्षमता 50 से 100 मीटर तक होती है। 

जानलेवा होते हैं छर्रे
गन हाउस संचालकों की मानें तो एयरगन और एयर पिस्टल के छर्रे जानलेवा भी हो सकते हैं। मेले एवं आम शूटिंग रेंज में प्रयोग होने वाली गन के 0.177 बोर के छर्रे इस्तेमाल किए जाते हैं, यदि ये पास से लगें तो लोगों को जख्मी कर सकते हैं। वहीं 0.22 और 0.25 बोर के छर्रे सिर या दिल के पास लगें तो जान लेवा हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed