फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Terrorist plot on Beant's death anniversary, police and agencies alert

Panchkula News: बेअंत की बरसी पर आतंकी घटना की साजिश, पुलिस और एजेंसियां सतर्क

Sun, 23 Aug 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Terrorist plot on Beant's death anniversary, police and agencies alert
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बरसी पर आतंकी घटना की साजिश रची जा रही है। कथित खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा नाम के संगठनों ने यह धमकी दी है। यह धमकी पंजाब भाजपा की आधिकारिक मेल पर एक ईमेल के जरिये भेजी गई है।
विज्ञापन

पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस समेत अन्य जांच एजेंसियों ने इस धमकी और आरोपियों के संदर्भ में तहकीकात शुरू कर दी है। 31 अगस्त 1995 को बेअंत सिंह की हत्या चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय के बाहर हुई थी। यह एक आत्मघाती बम धमाका था। पुलिस के सिपाही दिलावर सिंह बब्बर ने अपने शरीर पर आरडीएक्स विस्फोटक बांधकर खुद को उड़ाया था। इस आत्मघाती बम विस्फोट में बेअंत सिंह समेत 18 लोगों की मौत हुई थी। 31 अगस्त को बेअंत सिंह की बरसी है। खुफिया इनपुट और धमकी भरे ईमेल को देखते हुए एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन



धमकी भरे ईमेल की जानकारी :

प्राप्त ईमेल में 21 अगस्त को पंजाब बंद का पालन न करने वाले शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई थी। इसमें 31 अगस्त को स्कूल बंद रखने और उस दिन को दिलावर सिंह बब्बर की बरसी के तौर पर मनाने की बात कही गई थी। ईमेल में खालिस्तान समर्थक संगठनों के नामों का भी उल्लेख किया गया था। पुलिस अब ईमेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एजेंसियों की विशेष निगरानी :

कुछ खालिस्तान समर्थक तत्व दिलावर सिंह बब्बर को शहीद के तौर पर पेश करते रहे हैं। इसी संदर्भ को देखते हुए एजेंसियां 31 अगस्त के आसपास किसी संभावित गतिविधि को लेकर विशेष निगरानी कर रही हैं। पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां भी सतर्कता बरत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed