फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SDM Court summons 30 Panjab University students; orders to appear on August 24.

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी के 30 छात्रों को एसडीएम कोर्ट का समन, 24 अगस्त को पेश होने के आदेश

Sun, 23 Aug 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
SDM Court summons 30 Panjab University students; orders to appear on August 24.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े 30 छात्रों को सेक्टर-11 थाना में दर्ज डीडीआर के मामले में एसडीएम सेंट्रल-कम-एस्टेट ऑफिसर की अदालत ने समन जारी किए हैं। यह कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 126/169 के तहत की गई है। सभी को 24 अगस्त 2026 को दोपहर तीन बजे एसडीएम सेंट्रल, यूटी चंडीगढ़ की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अदालत के नोटिस में कहा गया है कि संबंधित लोगों को निर्धारित तारीख और समय पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। समन पाने वालों में जितेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, दर्शप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, अरन रघुवंशी, आशीष शर्मा, सुखमन सिंह, अजय कुमार सिंह, आयुष, अवतार सिंह, आकाशदीप सिंह, बाबल चौधरी, दिवजोत, ऋतिक कसाना, करण कुमार, लवप्रीत सिंह, कशिश, संदीप कुमार, रमनप्रीत, हर्ष सैनी, सुमित, गुरदीप सिंह, आर्यन, अरमान सरां, वाबिब ठाकुर, गगनदीप, आमिर पन्नू और राम चंदर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

नोटिस में कुछ लोगों के पते पंजाब यूनिवर्सिटी के विभागों और हॉस्टल के दर्ज हैं, जबकि अन्य चंडीगढ़, मोहाली, रोपड़, संगरूर, हिसार और सोलन के निवासी बताए गए हैं। पुलिस की ओर से 21 अगस्त को दर्ज डीडीआर के आधार पर आगे की सुनवाई 24 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed