फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of a Labor in kanpur

कानपुर: भट्ठे में काम करने वाले मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 24 Feb 2021 07:05 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Feb 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
murder of a Labor in kanpur
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में सरसौल के एक ईंट भट्ठे में काम करने वाले दो मजदूर मंगलवार रात को आपस में भिड़ गए। इसमें से एक मजदूर ने दूसरे को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। महाराजपुर एसओ राघवेंद्र सिंह के मुताबिक भिवली गांव के पास आनंदेश्वर ब्रिक फील्ड नाम से पांडु नगर निवासी सूरज कुमार मखीजा का भट्ठा है।
विज्ञापन


भट्टे पर विलासपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाल दुखराम (28) काम करता था। मंगलवार शाम को दिहाड़ी लेने के बाद दुखराम और साथी मजदूर फगुन सिंह ने जमकर शराब पी। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। दुखराम पर फगुन ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


सिर पर कई वार होने से वह मरणासन्न हो गया। साथी मजदूर पुलिस को सूचना देने के साथ ही दुखराम को सीएचसी ले गए। यहां से वह हैलट भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed