{"_id":"58048cd64f1c1b582c70298d","slug":"murder-in-prison-including-seven-jailer-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में साजिशन हत्या, जेलर समेत सात पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में साजिशन हत्या, जेलर समेत सात पर मुकदमा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई की जिला कारागार में बंद कैदी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में जेलर, डिप्टी जेलर समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की मामला दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गढ़कुंडार सेेंदरी गांव निवासी देवव्रत अड़जरिया ने कोतवाली पुलिस को कोर्ट के आदेश की प्रति देते हुए रविवार को मामला दर्ज कराया। देवव्रत के मुताबिक उसका भाई सत्यव्रत अड़जरिया हत्या केे आरोप में जिला कारागार में बंद था।
मृतक के भाई का आरोप है कि 28 नवंबर 2015 की शाम करीब 4.30 बजे तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर विनोद दीक्षित व उन्हीं के गांव के बंदी विनोद, नीरज, पंकज, राजेश व जालौन कोतवाली के सुढ़ार निवासी अनिल नाई ने साजिश के तहत उसके भाई के खाने में जहर मिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
देवव्रत ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। जब पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो उसने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेलर समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सुनील तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।