{"_id":"5c062d55bdec2241921702a3","slug":"mother-in-law-murder-case-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समझौते के बाद भी नहीं थमी बहू के \"गुस्से की आग\", सास को छत से फेंक कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौते के बाद भी नहीं थमी बहू के "गुस्से की आग", सास को छत से फेंक कर मार डाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बहू ने विवाद के बाद सास को दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में सास को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गयी।
यह मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम म्योना का है। यहां महेश पुर निवासी कटोरी (55) पत्नी लोकपाल रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गंज में किराए के मकान में रहने वाली अपनी बहू अनीता पत्नी श्रवण से मिलने के लिए गई थी।
रविवार को ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला महिला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया। जिसके बाद सोमवार देर रात दोनों के बीच फिर विवाद हो गया।

इस दौरान अनीता ने अपनी सास कटोरी को दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल कटोरी को लेकर अनीता खुद ही जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती कराने के बाद वहां से चली गई।
अस्पताल में कुछ देर चले इलाज के बाद कटोरी की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी।
अस्पताल में कुछ देर चले इलाज के बाद कटोरी की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी।