फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   monk murderer killed bike mechanic, frantic firing, one injured

साधु का हत्यारोपी ‘पुजारी बना गुंडा’, बाइक मिस्त्री को मार डाला, डॉक्टर पर बरसाईं गोलियां

Mon, 03 Oct 2016 11:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
monk murderer killed bike mechanic, frantic firing, one injured
हत्या करने वाला रामजानकी मंदिर का पुजारी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रायपुर चौकी के पास बने राम जानकी मंदिर के पुजारी ने गुंडा बनकर एक बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पुजारी ने एक डॉक्टर पर भी गोलियां बरसाईं। चौकी के सिपाहियों ने भाग रहे पुजारी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणोें ने पुजारी को सौंपने की मांग को लेकर हंगामा किया। रास्ता जाम कर तोड़फोड़ की। समझाने आए दरोगा की रिवाल्वर छीन ली। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। पुजारी पहले भी एक साधु की हत्या का आरोपी रह चुका है।
विज्ञापन

ऑटो पार्ट्स की दुकान में मिस्त्री का काम करता था मृतक अमित

monk murderer killed bike mechanic, frantic firing, one injured
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते मृतक अमित के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

रायपुर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित राम जानकी मंदिर से लगी अमित प्रजापति की आटो पार्ट्स की दुकान है। इस दुकान पर अमित राठौर मिस्त्री का काम करता था। पड़ोस में ही राजू की चाय की दुकान है। सोमवार सुबह मंदिर के पास नहा रहे राजू के बेटे को राम जानकी मंदिर के पुजारी मनमोहन दास ने पीट दिया। राजू की पत्नी बिंदु से गाली गलौच भी किया। इस पर मिस्त्री अमित राठौर ने विरोध किया। पुजारी की शिकायत पर पुलिस अमित व राजू को चौकी ले गई। दोनों को समझाने के कुछ देर बाद छोड़ दिया। इसके बाद अमित दुकान पर आया और बाइक की मरम्मत में लग गया। दोपहर करीब तीन बजे पुजारी मनमोहन दास तमंचा लेकर आया और अमित के सिर के पीछे से गोली मार दी, जिससे अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित को मारने के बाद पुजारी ने डॉक्टर को मारी गोली

monk murderer killed bike mechanic, frantic firing, one injured
मृतक अमित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुजारी पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाले विशाल के यहां पहुंचा और उन्हें भी गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही चौकी पर मौजूद सिपाही रामनरेश व अजय दौड़ पड़े। पुजारी को दबोच लिया। लोग आक्रोशित हो गए और पुजारी को सौंपने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिए।
विज्ञापन

भीड़ ने दरोगा की रिवाल्वर छीनी, किया जमकर हंगामा

monk murderer killed bike mechanic, frantic firing, one injured
घटनास्थल पर हंगामा करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणोें ने दरोगा बनी सिंह से हाथापाई कर उनकी रिवाल्वर छीन ली और जमकर हंगामा काटा। सीओ सिटी आलोक सिंह ने समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया और दरोगा की रिवाल्वर वापस करवाई। भीड़ का गुस्सा देख कड़ी सुरक्षा में पुजारी को पुलिस लाइन ले गए।

गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात

monk murderer killed bike mechanic, frantic firing, one injured
गांव में तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस पल तैनात - फोटो : अमर उजाला
गांव में तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, घायल डॉक्टर विशाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। अमित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी राजेशकृष्ण ने बताया कि पुजारी मनमोहन दास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके खिलाफ रासुका की भी कार्रवाई की जाएगी। वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के ककौली गांव स्थित राम मंदिर में विवाद के चलते वर्ष 2008 में एक साधु की हत्या का आरोपी है। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद वह रामजानकी मंदिर मऊदरवाजा में आकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed