फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   missing three minor girls

कहां गुम हो गईं तीन नाबालिग लड़कियां

Fri, 03 Mar 2017 01:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
missing three minor girls
डेमो पिक
तीन नाबालिग लड़कियां कहां गुम हो गईं इसका अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। लड़कियों को कौन ले गया, कहां ले गया इस बात से घरवाले परेशान हैं। मामला यूपी के उरई जिले का है। 
विज्ञापन

उरई जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता तीन किशोरियों के मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चुर्खी क्षेत्र के गांव हथनौरा निवासी चंद्रप्रकाश की 16 वर्षीय किशोरी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, तभी लापता हो गई। जब किशोरी वापस नहीं आई तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं पर उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने सुरजीत, विजय, अनू, शत्रुघन व राकेश निवासी सुदूपुरा थाना सिरसा कलार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  इसी तरह चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनौरा निवासी एक पिता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री 13 फरवरी को स्कूल की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पीड़ित ने गांव के ही संदीप, विक्र्रम, सियाराम, आत्माराम पर अगवा का आरोप लगाया। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसई निवासी जगदीश ने भी चुर्खी थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री 15 नवंबर को उरई के मोहल्ला उमरारखेड़ा में रिश्तेदारी में आई थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।  पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed