फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with Teenager, youth arrested in kanpur

कानपुर: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2020 08:05 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Dec 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
misdeed with Teenager, youth arrested in kanpur
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सचेंडी में शौच के लिए घर से निकली किशोरी को पड़ोसी युवक ने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंची किशोरी के आपबीती बताने पर परिजनों ने पिटाई कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सचेंडी के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार रात शौच के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद पड़ोसी राहुल सविता उसे बहाने से अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां राहुल ने जान की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। किसी तरह बुधवार सुबह घर पहुंची किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजनों ने युवक को पड़ोसी के घर से पकड़ लिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed