{"_id":"5e27fa8d8ebc3e4ae9529617","slug":"misdeed-with-seven-years-old-girl-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची को बहलाकर छप्पर के नीचे ले गया युवक, बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची को बहलाकर छप्पर के नीचे ले गया युवक, बनाया हवस का शिकार
Wed, 22 Jan 2020 03:51 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jan 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को एक युवक बरगला कर पास ही स्थित छप्पर के नीचे ले गया। वहीं बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया ,जबकि बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम लगभग 5:30 बजे सात वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी दौरान टडियावा थाना क्षेत्र के ग्राम कंपोहरी निवासी अनिल (21) पुत्र गोविंद भी वहां मौजूद था। अनिल ने बच्ची को अपने पास बुलाया और पान मसाला लेने के लिए चलने को कहा। इस पर बच्ची उसके साथ जाने लगी।
इसी बीच युवक बच्ची को पास ही पड़े छप्पर के नीचे ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण आ गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कोतवाल रंधा सिंह के मुताबिक अनिल का पिता गोविंद पीड़िता के गांव का ही रहने वाला था ,लेकिन बाद में कनपोहरी में जाकर बस गया । इसी के चलते गोविंद का आना-जाना पीड़िता के गांव में था।कोतवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अनिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है।