फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with Medical student in hotel in kanpur

कानपुर: मेडिकल छात्रा से होटल में दुष्कर्म, बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर नशीला केक खिला की दरिंदगी

Sat, 20 Feb 2021 11:34 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Feb 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
misdeed with Medical student in hotel in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर लखनऊ के एक युवक ने मेडिकल छात्रा से दोस्ती की, फिर बर्थडे पार्टी के बहाने माल रोड स्थित एक होटल में बुलाकर केक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने से पहले युवक कमरे से जा चुका था। पीड़िता ने शुक्रवार को डीआईजी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मूलरूप से इंदौर निवासी युवती शहर में रहकर पढ़ाई कर रही है। सितंबर में फेसबुक  के जरिये लखनऊ निवासी पंकज चड्ढा से परिचय हुआ था। 31 दिसंबर को पंकज अपनी कार से कानपुर आया था। इस दौरान लखनऊ में दवा का बड़ा कारोबार होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


रात को कार से घुमाने के बाद वह उसे हॉस्टल के गेट के पास छोड़कर चला जाता था। पीड़िता का आरोप है कि 15 फरवरी को पंकज ने मोबाइल पर कॉल करके अपना बर्थडे मनाने की बात कही। 16 फरवरी को माल रोड स्थित एक होटल में ले गया। देर शाम तक  पार्टी चली। दोस्तों के जाने के बाद पंकज ने केक खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश आने पर बेड पर खुद को अस्तव्यस्त पाकर पंकज को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। छात्रा ने होटल का रजिस्टर खंगाला। इसमें लखनऊ की जगह मुंबई निवासी हेमंत राव के नाम से आईडी लगाकर कमरा बुक कराने का पता चला। छात्रा को शक है कि आरोपी ने कहीं उसका अश्लील वीडियो न बना लिया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed