{"_id":"5d4a68928ebc3e6d02395c7c","slug":"misdeed-with-girl-in-auraiya-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के बाद खिलाया था जहर, युवती ने दम तोड़ा, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के बाद खिलाया था जहर, युवती ने दम तोड़ा, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 07 Aug 2019 11:52 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप किया और उसको जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़िता की मां ने एक नामजद युवक और उसके अज्ञात साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक दर्ज की गई रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया है कि दिबियापुर के एक गांव में रविवार की शाम अनिल कुमार पुत्र जगत सिंह उसकी 22 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया था। रात में वह घर नहीं पहुंची। सुबह युवती घर पहुंची तो बेसुध थी। इस पर उसका इलाज कराया गया। हालत सुधरने पर युवती को घर ले गई।
मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे युवती ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि अनिल एवं उसके साथियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया और बात खुलने के डर से जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376डी व 302 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि उन्हें सुबह साढ़े सात बजे घटना की जानकारी मिली थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लापता होने पर परिजनों ने घटना की कोई सूचना नहीं दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव के लोगों ने बताया कि युवती मृतका आरोपी युवक अनिल से कुछ वर्ष बड़ी थी।
आरोपी युवक फेरी लगाने का काम करता है। गांव में अनिल के साथियों को पकड़ने पर पूरा मामला खुल सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका के पिता एवं दो भाई फेरी लगाते हैं। युवती के गायब होने से लेकर घर आने एवं मृत्यु तक के घटनाक्रम के दौरान पिता एवं दोनों भाई घर पर नहीं थे। केवल मां ही घर पर थी। सीओ औरैया श्यौदान सिंह ने भी गांव पहुंचकर पड़ताल की।