{"_id":"582b35274f1c1b59368fed0d","slug":"marriage-broken-having-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लेने के बाद तोड़ दी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लेने के बाद तोड़ दी शादी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 15 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में शादी तय होने के बाद वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि उसने 15 लाख रुपये नगद और सामान भी दिया था। शादी तोड़ने के बाद वर पक्ष के लोग रुपया और सामान नही लौटा रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बदनपुर निवासी रामप्रकाश दुबे ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी नातिन की शादी प्रदीप तिवारी के पुत्र अनूप के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद रस्म अदायगी भी हुई थी। इसमें उसने दहेज का 15 लाख रुपया नगद व अन्य सामान दिया था। जब शादी की तारीख तय हुई तो इन लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। उसने कई बार इन लोगों से बात की मगर वह और रुपये की मांग कर रहे थे। पंचायत के बाद भी फैसला न होने पर उसने रुपये और सामान लौटाने को कहा। बताया कि वर पक्ष के लोग न तो रुपया लौटा रहे है और न ही सामान। पुलिस ने अनूप तिवारी, सगुन तिवारी व प्रदीप तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि दोनो पक्षों में पहले भी सुलह समझौते के प्रयास हो चुके हैं। जिसमें वर पक्ष के लोग लड़की पक्ष पर गलत तथ्य बताने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।