फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   make fake bank fraud with customers

फर्जी ‘कार्तिकेयन बैंक’ बनाकर अनगिनत ग्राहकों को लगाया ‘लाखों का चूना’ 

Tue, 25 Apr 2017 09:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
make fake bank fraud with customers
डेमो पिक
यूपी के हरदोई में फर्जी बैंक खुलने का अजब-गजब मामला सामने आया है। कार्तिकेयन नाम की बैंक में 55 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा कर चुके ग्राहकों की शिकायत पर पुलिस ने जब मामले की शुरू जांच की तो होश उड़ गए। फर्जी बैंक के नाम से बड़ी धोखाधड़ी हुई है। ठगी का शिकार हुए लोगों का कहना है कि दूसरे बैंकों से ज्यादा ब्याज देने की बात कहकर कार्तिकेयन बैंक ने 55 लाख रुपये जमा कराए गए थे। पिछले दो महीने से रुपये निकालने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन वहां टरका दिया जाता था। तीन दिनों से बैंक में ताला बंद है।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों का फोन न मिलने पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कासूपेटा निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने अब तक 68 बैंक ग्राहकों की सूची तलब की है जिन्होंने बैंक में रकम जमा की थी। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले मनोज गुजराती व अरुण गुजराती ने अक्टूबर 2013 में अपने मकान में कार्तिकेय बैंक का कार्यालय खोला था। दोनों लखनऊ निवासी गुलाब शर्मा, अविनाश शर्मा और शीला शर्मा को बैंक का डायरेक्टर बताते थे। इन लोगाें का अक्सर बैंक में आना-जाना रहता था। कई बार ग्राहकों को झांसे में लेने के लिए ग्राहकों की अधिकारियों से फोन पर बात करा दी जाती थी। बिलग्राम के कासूपेटा गांव निवासी संजय कुमार समेत 100 से ज्यादा लोगों ने झांसे में आकर बैंक में रुपये जमा कर दिए थे। संजय को पैसों की जरूरत हुई तो वह बैंक पहुंचा लेकिन वहां उसे बार-बार टरकाया जा रहा था। वह कई बार मनोज व अरुण से रुपये निकालने के लिए संपर्क कर चुका था, लेकिन दोनों हर बार बहानेबाजी करके उसे टरका देते थे। एक सप्ताह से दोनों बैंक में ताला डालकर कहीं गायब हो गए थे। संजय ने उनके नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया तो स्वीच ऑफ मिला। उसने अन्य ग्राहकों से भी संपर्क किया तो उन्होंने भी रुपये जमा करने व और मांगने पर कई महीनों से लगतार टरकाए जाने की बात कही। इसके बाद संजय ने रविवार को कोतवाली में मनोज व अरुण के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपयों की ठगी करने की तहरीर दी थी। संजय ने पुलिस को 68 ग्राहकों की बैंक डिटेल भी दी है। जिसमें 55 लाख रुपये जमा होना बताया गया है। मामले में पुलिस ने मनोज, अरुण, गुलाब शर्मा, अविनाश शर्मा, शीला शर्मा व एक अज्ञात समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी कोतवाल एसएसआई एमपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed