फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Made video by friendship with young man on Facebook, viral

यूपी: युवती ने फेसबुक पर युवक से दोस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल किया

Wed, 06 Jan 2021 06:01 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Made video by friendship with young man on Facebook, viral
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में सोशल मीडिया के जरिये युवती ने ऑनलाइन मार्केटिंग का कारोबार करने वाले युवक से दोस्ती की। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे। मना करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने युवती के खिलाफ नौबस्ता थाने में आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से कैलिया जालौन निवासी युवक तीन साल से आवास विकास हंसपुरम में रहकर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मार्केटिंग का काम करता है। कारोबारी ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी मुलाकात फेसबुक से एक युवती से हुई थी।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान युवती ने अपना व्हाट्सएप नंबर देकर वीडियो कॉल करने की बात कही। जब फोन किया तो युवती निर्वस्त्र थी। आरोप है कि युवती ने अपने साथ उसका भी वीडियो बना लिया। अगले दिन फोन कर ब्लैकमेल करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उसने फोन पे से युवती को 500 रुपये भेज दिए। और रुपये देने से मना करने पर 21 नवंबर को उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी क्राइम के आदेश के बाद नौबस्ता पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed