{"_id":"531ab0d243abc43054032a281bdf7d4d","slug":"lover-had-murder-and-rape-in-nawabganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज में प्रेमी ने हत्या की फिर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवाबगंज में प्रेमी ने हत्या की फिर किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज के बनियापुरवा में छह दिन पहले लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने संगीता (38) की हत्या कर दी थी और फिर उसके साथ रेप किया। शनिवार को यह खुलासा नवाबगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की गिरफ्त में आए दोनों हत्यारोपियों से पूछताछ में हुआ है। वहीं, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बल्ली भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
एसपी पश्चिम राजेश एस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बनियापुरवा ख्योरापट्टी निवासी सत्य नारायण श्रीवास्तव की पत्नी संगीता की रविवार को घर में हत्या हुई थी। वह घर में अकेली थी। बदमाश सत्य नारायण के घर से मोबाइल फोन और दो हजार रुपये लूट ले गए थे।
सर्विलांस के जरिए लूटे गए मोबाइल की लोकेशन मिली। नवाबगंज एसओ प्रमोद शुक्ला और क्राइम ब्रांच ने बिठूर के डल्लापुरवा निवासी जगदंबा प्रसाद के बेटे बबलू उर्फ बल्ली उर्फ राहुल और इसी क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी भूमि नारायण के बेटे धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र ने बताया कि उसके और संगीता के तीन महीने से संबंध थे। वारदात के दिन वह बबलू के साथ मकान की पीछे की दीवार फांदकर संगीता के घर में घुस गया। बक्सा खोलकर दो हजार रुपये निकाले तो संगीता विरोध करने लगी। इस पर बाहर पड़ी बल्ली से हत्या कर दी। इसके बाद उसके साथ रेप किया। धर्मेंद्र के मुताबिक बबलू भी संगीता की हत्या में शामिल था।