फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lover brutally murdered of woman in kanpur

कानपुर: प्रेमी ने महिला को कैंची से गला रेत कर मार डाला, प्रेमी फरार

Tue, 17 Mar 2020 09:46 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Mar 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Lover brutally murdered of woman in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में गोविंदनगर थाना क्षेत्र केदबौली में  प्रेमी ने महिला की कैंची से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। देर से गायब किरायेदार को खोजने के लिए मकान मालकिन ने दरवाजा खोला तो खून से लथपथ महिला का शव देख कर चीख पड़ीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजा।
विज्ञापन


पनकी सरायंनीता निवासी सोना बाल्मीकि (22) की करीब तीन साल पहले दादानगर मिस्त्रीलाल चौराहा निवासी भीम से शादी हुई थी। शादी के बाद पति से झगड़ कर वह करीब दो साल पहले अपने मायके आ गई थी। इस बीच सोना के दबौली ईस्ट में पुष्पादेवी के किराये के मकान में रहने वाले प्राइवेट कर्मी अजय उर्फअशीष सिंह से संबंध हो गए।
विज्ञापन


मकान मालकिन ने बताया कि अजय करीब छह महीने पहले उनके पास सोना को अपनी पत्नी बता कर किराये का कमरा लेने आया था। उन्होंने 16 सौ रुपये में कमरा किराये पर दिया था। सोना अक्सर अजय से मिलने उसके कमरे पर आया करती थी। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अजय से मिलने के लिए उसके कमरे पर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और अजय ने कैंची से सोना की गला रेत कर हत्या कर दी। शव को कमरे में छोड़ कर करीब ढाई घंटे बाद वह अजय मौका पाकर कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर निकल गया। मकान मालकिन ने दरवाजे के बाहर से कुंडी लगी देखी तो अजय को पूरे घर में खोजा।


कुछ पता न चलने पर उसके कमरे का दरवाजा खोला तो हत्या का पता चला। सीओ मनोज गुप्ता ने बताया कि मृतका का मोबाइल बरामद किया गया है। अजय की तलाश में टीम लगा दी गई है। खून से सना हुआ आला कत्ल कैंची मौके से बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed