{"_id":"5dd63fcc8ebc3e547865a2bd","slug":"loot-with-bank-unit-head-by-miscreants-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाइक सवार तीन युवकों ने एचडीएफसी बैंक के यूनिट हेड को लूटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बाइक सवार तीन युवकों ने एचडीएफसी बैंक के यूनिट हेड को लूटा, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 21 Nov 2019 02:39 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में एचडीएफसी बैंक के यूनिट हेड से लूट का एक मामला सामने आया है। यहां सरहन बुजुर्ग गांव के बीच प्रसादी के नलकूप के पास यूनिट हेड को बुधवार रात लूट लिया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग गांव निवासी रविंद्र कुमार एचडीएफसी बैंक बिन्दकी में यूनिट हेड हैं। वह रात में बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। अमोली कस्बे और गांव के बीच नलकूप के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
बाइक न रोकने पर एक ने हॉकी से हाथ पर वार कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने पर्स, बैंक की चाबी, डेबिट कार्ड व दस हजार रुपया लेकर भाग निकले। चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह ने बताया तहरीर मिल चुकी है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।