{"_id":"5e3a897cf513ee191516d7d5","slug":"loot-with-a-man-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: तमंचे के बल पर युवक को लूटा, विरोध करने पर बदमाशों ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहपुर: तमंचे के बल पर युवक को लूटा, विरोध करने पर बदमाशों ने की मारपीट
Wed, 05 Feb 2020 04:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Feb 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
इसी जगह हुई लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर स्टेशन के पास बदमाशों ने एक युवक को तमंचे के बल पर लूट लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मजदूर दिनेश रैदास बिलंदा एक निमंत्रण में गया था।
रात 11 बजे जीटी रोड बिलंदा के केशवपुर मोड से होते हुए बाइक से घर लौट रहा था। यह मार्ग फैजुल्लापुर स्टेशन से जुड़ा है। युवक के मुताबिक पीछे दो बाइक आ रहीं थीं। उसे लगा कि कोई राहगीर होगा।
नहर के पास एक युवक ने अपनी बाइक आगे लगा दी। जिसमें दो लोग बैठे थे। एक अन्य बाइक में दो लोग और थे। तमंचा दिखाकर युवक से दो हजार रुपये व बाइक छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष विनोद गौतम ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी हुई थी लूट
इसी घटना स्थल के दो सौ मीटर आगे एक बाग के समीप लूट हुई थी। चकमियांपुर निवासी उमेश पासवान को तमंचा दिखाकर लूटा गया था। उसके पास 17 सौ रुपए थे। पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।