{"_id":"9db34614d53e1f0b3e7d6ad8facb5335","slug":"loot-in-seven-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात सात दुकानों के ताले तोड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात सात दुकानों के ताले तोड़े
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में गुरुवार की रात चोरों ने सात दुकानों का ताला तोड़ लाखों रुपये का माल पार कर दिया। एक साथ हुई चोरी से दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
वही जैनपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार की रात नवीपुर तिराहे पर चोरों ने सात दुकानों के शटर तोड़ दहशत फैला दी।
इसके साथ ही जैनपुर पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी। जैनपुर चौकी को दिए गए शिकायती प्रार्थनापत्र में चौहान मार्केट के दुकानदार सुनील गुप्ता ने बताया कि मां दुर्गा बुक स्टाल के नाम से उनकी दो दुकानें थी।
इसमें रात को चोरों ने शटर काटकर सामान चोरी कर लिया। इसी प्रकार कंप्यूटर सेंटर की दुकान से चोरोें एक लैपटॉप व अन्य सामान उड़ा दिया।
चोरों ने हिना ब्यूटी पार्लर, प्रियंका टेलर्स समेत भानु नाई व भदौरिया की दुकान से माल पार कर दिया। इधर, सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को चोरी की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
चोरी की वारदात से पुलिस को स्थानीय लोगों पर शक है। कोतवाल जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि दुकानदारों की रिपोर्ट लिख कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।