{"_id":"ea443ef0169877dfeef17e8e67865f58","slug":"loot-40-thousend-from-jewlers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" तमंचा लगाकर सराफा कारोबारी से 40 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लगाकर सराफा कारोबारी से 40 हजार की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Mon, 10 Aug 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद में बेखौफ बाइकर्स गैंग ने रविवार देर शाम रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग एक ज्वैलर्स को तमंचा लगाकर 40 हजार की नकदी जेवर और बाइक लूट लिया और फरार हो गए।
झींझक के इंदिरा नगर निवासी सराफा कारोबारी अशोक जैन पुत्र धर्मेंद्र जैन रसूलाबाद से शाम पांच बजे दुकान बंदकर झींझक जा रहे थे।
तभी रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर घात लगाए बैठे तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू किया और पांच किलोमीटर चलने के बाद मिंडा मोड़ के पास उनको तमंचा सटाकर रोक लिया और उनसे बैग में रखे 40 हजार रुपये जेवर और नगदी लूट लिया।
बदमाशों ने उसकी बाइक भी छीन ली और फरार हो गए। वारदात के बाद कारोबारी ने रसूलाबाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर बाद बदमाश रसूलाबाद मार्ग पर लूटी गई बाइक छोड़ दी और फरार हो गए। सीओ रमेश चंद्र विद्यार्थी ने बताया कि बाइक बरामद हो गई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कॉबिंग की जा रही है।
जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।