{"_id":"5dadb7ac8ebc3e015105d520","slug":"labor-officer-taking-bribe-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: श्रम कर्मचारी का रुपये लेते वीडियो वायरल, अब तक ये बात आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इटावा: श्रम कर्मचारी का रुपये लेते वीडियो वायरल, अब तक ये बात आई सामने
Mon, 21 Oct 2019 11:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
इटावा में श्रम विभाग के एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक युवक से रुपये लेता दिख रहे है। चर्चा है कि दुकान में बाल श्रम पर सख्ती न करने के लिए कर्मचारी रुपये ले रहा है। कर्मचारी का कहना है कि दुकानदार को रुपये उधार दिए थे, वापस लिए हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिला श्रम विभाग के एक कर्मचारी के साथ एक युवक कुर्सी पर बैठा है। वीडियो रेलवे स्टेशन के करीब एक धर्मशाला में बनाया गया है। इसमें कर्मचारी युवक के साथ दुकान पर किसी काम के संबंध में बातचीत कर रहा है।

बातचीत के दौरान युवक हाथ में रुपये लिए है। वह बार-बार रुपये कर्मचारी को देने की कोशिश करता है लेकिन कर्मचारी उससे दुकान पर आकर रुपये लेने की बात कह रहा है। इसके बाद वह युवक से पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछने लगता है। किस क्लास में हो, किस वर्ग से पढ़ाई कर रहे हो। बातचीत के अंतिम दौर में युवक रुपये कर्मचारी को थमा देता है।
रुपये लेते हुए कर्मचारी कह रहा है कि दुकान पर आकर रुपये लौटा दूंगा। इसके बाद युवक उठकर स्टेशन की ओर चला जाता है। इधर, कर्मचारी ने कहा कि युवक को रुपये उधार दिए थे, वह रुपये लौटाने आया था। मैंने उधार दिए रुपये लिए हैं। इधर, सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि इस तरह के रिश्वतखोर कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। वीडियो देखकर खुद डीएम से मिलूंगा। ऐसे कर्मचारी को जिले में रहने नहीं दिए जाएंगे।