फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female doctors are gagged looting

महिला डॉक्टर का गला घोटकर लूटपाट

Mon, 11 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर।
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर। Updated Mon, 11 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Female doctors are gagged looting
लूट
कानपुर। चकेरी में दिनदहाड़े रिटायर्ड महिला के घर में घुसकर लूटपाट की गई। महिला ने बदमाश को पहचान लिया तो उसने रस्सी से गला कस दिया और मरा समझकर भाग निकला। बदमाश लाखों की ज्वैलरी लेकर भाग निकला। एसएसपी शलभ माथुर और कैंट एएसपी डॉ. ख्याति गर्ग फोर्स के साथ जांच करने मौके पर पहुंचे। महिला के बेटे ने चकेरी थाने में लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

श्याम नगर बी-ब्लाक में रहने वाली वृद्धा लता मेहरोत्रा (75) के पति का निधन हो चुका है। घर में बेटा डॉक्टर अनुज मल्होत्रा और बहू रहती हैं। शनिवार को बेटा परेड स्थित क्लीनिक और बहू मायके गई हुई थी। दोपहर में एक युवक ने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलते ही लता को दबोच लिया। फिर जमीन से गिराकर रस्सी से गला कस दिया। अचेत होने पर सोने के कंगन, चेन, हीरे की अंगूठी सहित अन्य कीमती सामान लूटकर भाग निकला। काम वाली घर आई तो लता को बेहोश देखकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर बेटा अनुज भी घर पहुंच गया और चकेरी पुलिस फोर्स, एसएसपी, एएसपी जांच करने मौके पर पहुंचे। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे पास के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लता ने बताया कि तालिब नाम के एक युवक ने घर में बढ़ई का काम किया था। उसी ने वारदता को अंजाम दिया है। पुलिस ने बेटे अनुज की तहरीर पर बढ़ई तालिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश कर रही है।
विज्ञापन


माता जी अब आप जिंदा नहीं रहोगी
लता कैंसर पेशेंट हैं, गला कसने के बाद से उनकी हालत बिगड़ गई है। पिछले काफी समय से उनका इलाज चल रहा है। बीमार होने के चलते वह चीख भी नहीं पाई और बदमाश ने कहा माता जी अब आप जिंदा नहीं रहोगी और रस्सी से गला कस दिया। लूटपाट करने के बाद भाग निकला। कामवाली के आने पर घटना की जानकारी हुई। महिला की हालत हॉस्पिटल में गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग से लौट रही महिला की चेन लूटी
कानपुर साउथ। नौबस्ता में सत्संग से लौट रही महिला की रविवार दोपहर चेन लूट ली गई। खाड़ेपुर निवासी गुड्डी ने पुलिस को बताया कि वह के-ब्लॉक किदवई नगर स्थित गेस्ट हाउस से सत्संग में शामिल होकर दोपहर को पड़ोसन मुन्नी तोमर के साथ घर जा रही थी। यशोदा नगर बाईपास से पहले पेट्रोल पंप के पास बगल से गुजरे काली पल्सर सवार दो युवक उनकी चेन झपट ले गए। गोविंद नगर सीओ विशाल पांडे का कहना है कि पेट्रोल पंप में लगे कैमरों में बदमाशों के कैद होने की संभावना है। फुटेज निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed