फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapped anubhav killed in the canal

अगवा अनुभव को नहर में डुबोकर मार डाला

Mon, 08 Dec 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 08 Dec 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped anubhav killed in the canal
जैसी आशंका थी, वैसा ही हुआ। अनुभव अब कभी नहीं लौटेगा। कल्याणपुर से छह महीने पहले अगवा डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के आठवीं के छात्र अनुभव सिंह की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

उसे मुंह दबाकर बेहोश करने के बाद पनकी नहर में डुबोकर मारा गया और शव को नहर में ही बहा दिया गया। शनिवार को पकड़े गए आरोपी ने यह सब खुलासे किए।
हेड कांस्टेबल के बेटे इस आरोपी ने बताया कि वह अनुभव के परिवार की एक करीबी लड़की से शादी करना चाहता था।
अनुभव के पिता इसका विरोध करते थे, जेल भिजवाने की धमकी देते थे। इसी वजह से अनुभव को मार डाला।
इस वारदात में उसके साथ सगा और फुफेरा भाई भी शामिल रहे। कल्याणपुर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
उसके सगे और फुफेरे भाई की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस आरोपी के माता-पिता, पत्नी तीन मामा और बुआ के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रही है।
इन पर साक्ष्य छिपाने, साजिश में शामिल होने और संरक्षण देने का मामला दर्ज किया जा रहा है।
अनुभव आवास विकास-तीन निवासी कोचिंग संचालक अजय सिंह राणा का इकलौता बेटा था।
वह नौ जुलाई को स्कूल से लौटने के बाद दोपहर में साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं था।
अजय ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
छानबीन के दौरान पुलिस को पनकी नहर के किनारे अनुभव की साइकिल और कपड़े मिले थे।
पुलिस ने गोताखोरों की टीम को नहर में अनुभव की तलाश में उतारा पर उसका पता नहीं चला था।
पुलिस को नहर वाले रास्ते में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में अनुभव एक लड़के के साथ जाता दिखाई दिया था।
कुछ दिनों बाद अनुभव के पिता अजय ने कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल बनवारी लाल के बेटे अमित उर्फ रिंकू पर बेटे के अपहरण की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

छह महीने तक सोने के बाद आईजी के क्लास लेने पर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शनिवार को उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के मनकापुर में अपने मामा विनोद, छुटकऊ और ननके के घर छिपे अमित को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब से पुलिस एवं क्राइम ब्रांच टीम पूछताछ में जुटी थी। क्राइम ब्रांच प्रभारी अखिलेश गौड़ ने बताया कि पहले तो अमित खुद को निर्दोष बताता रहा।
पर पूछताछ में कई बार बयान बदलने पर वह फंस गया। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और अनुभव की हत्या की बात कुबूल ली।

बोले जिम्मेदार
अनुभव के अपहरण एवं हत्या में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से शामिल सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा।
अब तक विवेचना में अमित के पिता कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल बनवारी लाल को आरोपी को संरक्षण देने, अमित की मां विमला का साजिश में शामिल होने, पत्नी आंकाक्षा केसाक्ष्य छिपाने और तीन मामाओं, मौसी और बुआ के आरोपी को संरक्षण देने का आरोपी माना गया है।
सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपी हेड कांस्टेबल बनवारी लाल और पत्नी महिला कांस्टेबल आकंाक्षा को बर्खास्त भी किया जाएगा।
आशुतोष पांडेय, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed