{"_id":"58350d954f1c1b2b2513ba8d","slug":"kidnaped-child-killed-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चे की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बच्चे की लाश मिलने से सनसनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया बच्चे की हत्या का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर रोती बिलखती रीमा का कहना है कि वह पांच दिन से लगातार थाना चौकी के चक्कर काट रही थी। ठेकेदार पर बेटे का गायब करने के आरोप भी लगाए, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अगर समय पर कार्रवाई होती तो बेटा बच सकता था। यह कहना है कानपुर के शताब्दी नगर की मां रीमा का।
जानकारी के मताबिक कानपुर के पनकी इलाके में पांच दिन से लापता 5 साल के मासूम गुरुचरन का लाश घर के पास ही पानी के बड़े से गड्ढे में मिली है। सिर पर चोट के निशान और नाक, कान पर जमा हुआ खून भी था। गुरुचरन के मजदूर माता पिता ने ठेकेदार पर ही बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। हांलाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना ही आया है। सीओ संजीव दीक्षित के मुताबिक बच्चे की गुमशुदगी दर्ज थी, फिलहाल आरोपों से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।
कांशीराम आवासीय योजना के तहत निर्माणाधीन फ्लैट में रहने वाले मजदूर बृजकिशोर ने बताया कि उनका बेटा गुरुचरन 18 नवंबर की दोपहर घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी । दो दिन बाद थाना पुलिस ने बड़ी मुश्किल से गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह घर के पास ही पानी से भरे गड्ढे में किनारे पर गुरुचरन का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
बृजकिशोर और पत्नी रीमा ने ठेकेदार पर बच्चे को डुबोकर मारने का आरोप लगाया है। रीमा के मुताबिक ठेकेदार से तीन माह के वेतन के रुपयों (करीब 35000) को लेकर विवाद चल रहा था। सीओ का कहना है कि विवाद की बात तो सामने आई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।
- तीन फुट पानी में कैसे डूबा मासूम
साथी मजदूरों की माने तो पांच फुट गहरे गड्ढे में सिर्फ तीन फुट ही पानी है। इतने पानी में बच्चे का डूबना समझ से परे है। फिर सभी जगह बच्चे की तलाश की गई थी, पानी भी देखा गया था। बुधवार की सुबह अचानक शव कैसे घर के पास वाले गड्ढे में पहुंच गया।