फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   keshav prasad maurya akhilesh will be the last ruler of sp

मौर्य का बड़ा बयान, 'सपा के अंतिम शासक होंगे अखिलेश'

Fri, 21 Oct 2016 11:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya akhilesh will be the last ruler of sp
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य (बाएं) और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

समाजवाद पार्टी (सपा) के पारीवारिक कलह को भुनाने में जुटी भाजपा कोई मौका नहीं छोड़ रही। इसी का फायदा उठाते हुए शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अखिलेश यादव मुलायम वंश के अंतिम शासक होंगे। इसके बाद सपा टूट कर बिखर जाएगी। सपा की परिवार की लड़ाई का असर पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस गुंडो से डरती है, जबकि गुंडे उन्हें डराते धमकाते हैं।इस आपसी लड़ाई से प्रदेश में लॉ एन ऑर्डर की हालत खस्ता हो चुकी है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा जो गांव गोद लिए गए हैं सपा उनके विकास में बाधक बनी है। राज्य सरकार सांसदों के विकास कार्यों में अड़ंगा डाल रही है। इसके अलावा मौर्य ने बसपा के खिलाफ बोलते हुए कहा कि माया की पार्टी फिलहाल डबल शुन्य में है। पहले 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव और फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा को दोहरी मात मिली। वहीं कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा यूपी कांग्रेस मुक्त है।
विज्ञापन


भाजपा के पक्ष में बोलते हुए मौर्य ने कहा बुदेंलखंड का विकास ही पार्टी की असल प्राथमिकता होगी। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी चेहरे के बल पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के बल पर चुनाव लड़ेगी। राम मंदिर प्रदेश में चर्चा गरम है.. इसको लेकर पूछे गए सवाल पर वे बोलें आस्था का विषय है। मामला अदालत में है इसलिए टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कामतानाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने बताया पार्टी प्रदेश भर में चार परिवर्तन यात्रा निकालेगी। पहली यात्रा का शुभारंभ 6 नवंबर को बुंदेलखंड के झांसी से होगा। इसके बाद दूसरी यात्रा 7 नवंबर को सहारनपुर से, तीसरी 8 नवंबर को सोनभद्र से और चौथी 9 नवंबर को बलिया से निकाली जाएगी। 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचकर यात्रा का समापन करेंगे। 


केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा ने पलटवार

केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रवक्‍ता दीपक मिश्रा ने कहा कि केशव प्रसाद का ये बयान बहुत ही निंदनीय है। लोकतंत्र में इस तरह की बयानबाजी मूखर्ता ही है। केशव प्रसाद मौर्य को कम जानकारी है और उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए। पूरा देश जनता के चुनाव पर चलता है। दीपक मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जन्म भले ही 1992 में हुआ, लेकिन समाजवादियों का इतिहास बहुत पुराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed