Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur truck wheel came loose and rolled on highway traveling 400 meter into opposite lane before striking bus

कानपुर: हाईवे पर दौड़ा ट्रक का पहिया, 400 मीटर दूर दूसरी लेन में बस से टकराया, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sat, 07 Nov 2026 10:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 07 Nov 2026 10:18 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली कोल्ड स्टोरेज के पास नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक का पहिया निकलकर 400 मीटर दूर दूसरी लेन में प्रयागराज डिपो की बस से टकरा गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से बस में सवार 40 यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Kanpur truck wheel came loose and rolled on highway traveling 400 meter into opposite lane before striking bus
पहिया निकालते लोग - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कानपुर में सरसौल के महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास शनिवार सुबह नौ बजे नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। चलते ट्रक का पहिया अचानक निकलकर करीब 400 मीटर तक हाईवे पर दौड़ता हुआ दूसरी लेन में आ रही बस से जा टकराया। टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

गनीमत रही कि बस में सवार 40 यात्रियों में से किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, राजस्थान से पटना की ओर रिफाइंड तेल लेकर जा रहे ट्रक के नट-बोल्ट ढीले होने से पहिया निकल गया। ट्रक चालक आरिफ खान ने बताया कि चलते-चलते अचानक पहिया निकल गया। पहिया लुढ़कता हुआ दूसरी लेन में पहुंचा और प्रयागराज डिपो की बस से टकरा गया।

विज्ञापन
Trending Videos





चालक ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई
बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ही बस रोक दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहिए के ठीक बगल से एक कार भी गुजर रही थी। अगर पहिया बस से न टकराता, तो कार सवारों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद बस चालक ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई और ईश्वर को धन्यवाद देते हुए यात्रियों के साथ गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed