फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Tannery worker who went out to celebrate his birthday goes missing abduction and murder suspected

कानपुर: जन्मदिन मनाने गया टेनरीकर्मी लापता, अपहरण कर हत्या की आशंका, दो युवतियों व एक युवक पर केस दर्ज

Thu, 29 Oct 2026 10:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 29 Oct 2026 10:38 AM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में जन्मदिन मनाने निकला टेनरीकर्मी अमितेश जयंत बीते 29 अगस्त से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। मामले में नवाबगंज पुलिस ने पीड़ित मां कमलेश कुमारी की तहरीर पर दो युवतियों समेत तीन नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Kanpur Tannery worker who went out to celebrate his birthday goes missing abduction and murder suspected
नवाबगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जन्मदिन मनाने के लिए निकले टेनरीकर्मी अमितेश जयंत के संदिग्ध हालात में गायब होने पर नवाबगंज पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लापता युवक की मां कमलेश कुमारी ने बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जाजमऊ के तिवारीपुर बगिया निवासी अमितेश जयंत 29 अगस्त से लापता हैं।

विज्ञापन

मां कमलेश कुमारी ने नैना कनौजिया, समीर शेख और समीर की प्रेमिका नंदिनी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। कमलेश ने पुलिस को बताया कि अमितेश का टूटा मोबाइल नैना के पास मिला जबकि पर्स समीर ने अमितेश के भाई अभिषेक को लौटाया। कमलेश कुमारी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 29 अगस्त को झाड़ी बाबा पड़ाव निवासी नैना कनौजिया ने फोन करके अमितेश को अपने घर पर उसका जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
Trending Videos

गंगा बैराज के पास खो जाने की जानकारी दी
अमितेश घर से गया, लेकिन लौटा नहीं। अगले दिन उसका भाई अभिषेक नैना के घर पहुंचा तो वहां अमितेश के साथ समीर, नंदिनी और तीन अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि समीर ने अभिषेक से कहा कि वे अमितेश को साथ ले जा रहे हैं। बाद में घर छोड़ देंगे। 30 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे समीर ने अभिषेक को फोन कर अमितेश के गंगा बैराज के पास खो जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन

अपहरण कर हत्या की आशंका जताई
अभिषेक अपने दोस्त विकास के साथ वहां पहुंचा, तो समीर और नंदिनी मिले। समीर उसे नवाबगंज थाने ले गया और अपनी लिखावट में गुमशुदगी की तहरीर तैयार कराकर अभिषेक से हस्ताक्षर करवा लिए। उसी दिन शाम करीब पांच बजे नैना ने अभिषेक को अमितेश का टूटा हुआ मोबाइल लौटाया। वहीं, समीर ने अमितेश का पर्स दिया था। उसमें एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और 3600 रुपये थे। इन परिस्थितियों के आधार पर मां ने अमितेश का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई। नवाबगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed