Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Post Office Scam FIR against six individuals including suspended postal employees and an alleged agent

कानपुर डाकघर घोटाला: निलंबित डाककर्मियों और कथित एजेंट समेत छह पर FIR, पत्नी बोली- खेती खरीदने में लगाया पैसा

Sun, 15 Nov 2026 10:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 15 Nov 2026 10:11 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर उप डाकघर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गबन मामले में 24 पीड़ित खाताधारकों की सामूहिक तहरीर पर डाककर्मियों और कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही डाकघर अधीक्षक की ओर से भी दो निलंबित डाककर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि पूछताछ में एजेंट की पत्नी ने गबन के पैसों से खेती खरीदने की बात कबूली है।

विज्ञापन
Kanpur Post Office Scam FIR against six individuals including suspended postal employees and an alleged agent
थाने में एसीपी को जानकारी देते पीड़ित खाता धारक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर उप डाकघर में करोड़ों के घोटाले के बाद भी विभागीय अधिकारियों के पल्ला झाड़ने पर शनिवार को पीड़ित 24 खाताधारकों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सभी तहरीर मिलाकर कॉमन एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कथित एजेंट, उसकी बेटी, पत्नी बेटा, बहू के साथ डाकघर के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत छह आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

घोटाले का शिकार हुए खाताधारक धीरेंद्र कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा, रामकुमार, मुन्नी देवी पत्नी ओमप्रकाश, बलराम, प्रह्लाद, राजेश समेत 24 लोगों ने शनिवार दोपहर थाने पहुंचकर उप डाकघर के अधिकारी और कर्मचारियों समेत कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय व एजेंसी धारक उसकी बेटी अनुष्का पर उप डाकघर में फर्जीवाड़ा करके करीब डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos





रुपये जमा कराए गए, मुहर लगी पासबुक दी गई
साथ ही शैलेंद्र, उसकी पत्नी अन्नपूर्णा, बेटी अनुष्का, बेटे विवेक व बहू अवंतिका पर साक्ष्य जलाकर नष्ट करने का भी आरोप लगाया है। बताया कि उनसे रुपये जमा कराए गए, मुहर लगी पासबुक दी गई, अब उन पासबुकों को डाक विभाग ही फर्जी बता रहा है। बताया कि उन्होंने कैश काउंटर में पहुंचकर रुपये जमा किए थे, वहां पर भदरस निवासी शैलेंद्र पांडेय समेत अन्य डाक कर्मी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

कानपुर डाकघर अधीक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं, जिनमें घाटमपुर, सजेती, रेऊना, साढ़ पुलिस भी शामिल है। कानपुर डाकघर अधीक्षक रवि कुमार की तरफ से थाने में तहरीर लेकर डाक इंस्पेक्टर पुखरायां निखिल शर्मा पहुंचे।

विज्ञापन

मामले में दोनों को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है
तहरीर में बताया कि उन्हें आकांक्षा चौरसिया ने शिकायतपत्र देकर घाटमपुर में उनके पिता के खाते से 4.15 लाख रुपये, 2.98 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच में तत्कालीन डाक सहायक शिवम सचान और सहायक उप डाकपाल राकेश कुमार मिश्रा की संलिप्तता पाई गई है। उन्होंने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि इसी मामले में दोनों को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है।

पति ने खेती खरीदने में लगाया पैसा
घाटमपुर थाने में पूछताछ के लिए लाई गई कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय की पत्नी अन्नपूर्णा ने पुलिस को बताया कि पति ने खेती खरीदने में पैसा लगाया है। वह पैसा कहां का है यह उन्हें नहीं मालूम है। बताया कि शैलेंद्र डाकघर गए थे तब से घर नहीं लौटे हैं। बेटा विवेक पांडेय भी तब से घर नहीं आया है। दोनों कहां हैं, उन्हें नहीं मालूम है।

टीम के तीन अधिकारियों ने पहुंचकर की जांच
जांच टीम के तीन सदस्य एएसपी उन्नाव एसएसतोमर, डाक इंस्पेक्टर बिल्हौर उत्कर्ष त्रिपाठी व इंस्पेक्टर पुखरायां निखिल शर्मा उप डाकघर शनिवार को पहुंचे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मामले फर्जी पासबुक व खाते से निकासी के हैं, जिन खातों से रकम निकाली गई है उनके बाउचर मंगाए गए हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि खाता धारक ने खुद बाउचर भरा है या किसी दूसरे द्वारा रकम निकाली गई है। फर्जी पासबुक वाले मामलों के बारे में उन्होंने कुछ कहने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed