{"_id":"6afd7ebb497a17f6560b3955","slug":"kanpur-massive-fire-broke-out-in-house-sparked-by-flame-of-lamp-household-worth-lakhs-were-reduced-to-ashes-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दीपक की लौ से मकान में लगी भीषण आग, लाखों की गृहस्थी जलकर राख, दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: दीपक की लौ से मकान में लगी भीषण आग, लाखों की गृहस्थी जलकर राख, दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू
Wed, 18 Nov 2026 04:02 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:02 PM IST
सार
Kanpur News: बजरिया थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में बुधवार सुबह पूजा के दीपक की लौ से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में किराएदार की लाखों रुपये कीमत की गृहस्थी जलकर पूरी तरह राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के रामबाग में बुधवार सुबह दीपक की लौ से एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की एक गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रामबाग निवासी ऋषि गुप्ता के मकान में राजू गौतम किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह उनके घर में जल रहे दीपक की लौ से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक राजू के घर में रखी लाखों रुपये कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। ऋषि गुप्ता उन्नाव की एक फैक्टरी में काम करते हैं। सूचना पर तहसील की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
