फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: man had set himself on fire in in-laws' house, today body reached village

कानपुर: ससुराल में युवक ने खुद को लगाई थी आग, आज शव पहुंचा गांव, परिजनों ने जीटी रोड किया जाम

Mon, 23 Aug 2021 11:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Aug 2021 11:41 AM IST
सार

रूठी पत्नी को मनाने और उसे घर ले जाने के लिए ससुराल आए एक युवक ने विवाद होने पर खुद को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। सास ससुर ने बचाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गए थे।

विज्ञापन
Kanpur:  man had set himself on fire in in-laws' house, today body reached village
जीटी रोड पर शव रखकर लगाया जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रूठी पत्नी को मनाने और उसे घर ले जाने के लिए ससुराल आए एक युवक ने विवाद होने पर खुद को मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने से युवक की मौत हो गई। आज युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने जीटी रोडपर शव रखकर हंगामा करना शुरु कर दिया। मृतक बिल्हौर थाना क्षेत्र के डोरवा जमौली का निवासी था।
विज्ञापन


बता दें कि कानपुर में रूठी पत्नी को मनाने और उसे घर ले जाने के लिए ससुराल आए एक युवक ने विवाद होने पर खुद को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। सास ससुर ने बचाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गए थे। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वालों ने आकर आग बुझाई और पुलिस की मदद से तीनों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


घटना शास्त्रीनगर में छोटा सेंट्रल पार्क के पास हुई थी। बिल्हौर थाना क्षेत्र के डूडवा जरौली गांव में रहने वाले निजी फर्म कर्मी संजय श्रीवास्तव की शादी 13 साल पहले शास्त्री नगर निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव की बेटी शिप्रा से हुई थी। दोनों की दो बेटे 12 वर्षीय उदय व 9 वर्षीय तुषार हैं। पुलिस के मुताबिक 5 साल से संजय का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही हैं। शुक्रवार सुबह संजय पत्नी को साथ ले जाने के लिए शास्त्री नगर आए थे। बातचीत के दौरान उनका शिप्रा से फिर विवाद हो गया। इसके बाद बहाने से संजय अपनी ससुराल में स्थित बाथरूम में गए और वहां मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।

लपटें उठती देखकर विजय श्रीवास्तव व उनकी पत्नी ममता, संजय को बचाने के लिए पहुंचे तो आग में वह भी झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर शिप्रा व पड़ोसी आये और उन्होंने पानी डालकर तीनों की आग बुझाई। सूचना पर काकादेव पुलिस भी पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया था।

थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि संजय श्रीवास्तव अपने घर से ही मिट्टी का तेल बोतल में लेकर आया था। यहां उसकी पत्नी ने जब उसके साथ जाने से इंकार कर दिया तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसे बचाने में वृद्ध सास ससुर भी झुलस गए हैं। अस्पताल में तीनों की हालत स्थिर है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed