Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur LIC agent died after hit by Thar son stages sit in protest at post mortem demands Make an arrest first

कानपुर: थार से कुचलकर एलआईसी एजेंट की मौत, पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठा बेटा, बोला- पहले गिरफ्तार करो

Sun, 08 Nov 2026 02:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 08 Nov 2026 02:28 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में थार से एलआईसी एजेंट की दर्दनाक मौत के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर धरना दिया। बेटे ने शव को लावारिस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur LIC agent died after hit by Thar son stages sit in protest at post mortem demands Make an arrest first
धरने पर बैठा बेटा राहुल - फोटो : ANI

विस्तार

कानपुर में थार से स्कूटी सवार एलआईसी एजेंट संतोष सिंह को कुचलने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजन पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठ गए। मृतक के बेटे राहुल सिंह ने शव की लावारिस के रूप में एंट्री किए जाने पर भी सवाल उठाए। उसका आरोप है कि पुलिस ने देर रात करीब ढाई बजे पिता के शव को लावारिस दर्ज कर दिया।

विज्ञापन

राहुल ने साफ कहा कि जब तक कोई उच्चाधिकारी मौके पर आकर उनकी बात नहीं सुनता और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा नहीं देता, वह धरने से नहीं उठेगा। राहुल ने आरोप लगाया कि थार गाड़ी ने उसके पिता को एक बार टक्कर मारने के बाद दोबारा कुचला। यह महज हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई घटना है।

विज्ञापन
Trending Videos





पिता को दोबारा टक्कर क्यों मारी
उसका कहना है कि घटनास्थल पर गधे मौजूद रहते हैं और वहां वाहन तेज गति से नहीं चलते। ऐसे में चालक ने उसके पिता को दोबारा टक्कर क्यों मारी, इसकी जांच होनी चाहिए। राहुल की ओर से इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। परिजन के मुताबिक, थार बालू ठेकेदार गुड्डू सचान की है।

विज्ञापन

दोनों में से कौन गाड़ी चला रहा था?
उनकी एक बेटी नोएडा में पढ़ती है, जबकि दूसरी इटली में रहती है। हालांकि, हादसे के वक्त दोनों में से कौन गाड़ी चला रहा था, इसकी पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर सकी है। वायरल वीडियो में एक युवती दुर्घटना के बाद ड्राइविंग सीट से उतरकर गाड़ी के पीछे जाती दिखाई दे रही है। वह कुछ चिल्लाती हुई भी नजर आ रही है।

विज्ञापन

धरने पर बैठे राहुल को पुलिसकर्मी समझाने में जुटे रहे
परिजनों का सवाल है कि जब युवती गाड़ी चलाना सीख रही थी, तो उसे थार जैसी गाड़ी चलाने के लिए कैसे दे दी गई। गाड़ी मालिक और उसके परिवार की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, पुलिस अब तक थार और उसमें सवार दोनों युवतियों का पता नहीं लगा सकी है। पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठे राहुल को पुलिसकर्मी समझाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed