Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lab reports arrive only after sweets have already been consumed poison sold during the festive season

कानपुर: जब मिठाई हो जा रही चट, तब आ रही लैब रिपोर्ट, त्योहार पर धड़ल्ले से बिक रहा जहर, ऐसे पहचानें मिलावट

Thu, 05 Nov 2026 09:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 05 Nov 2026 09:56 AM IST
सार

Kanpur News: त्योहार पर मिठाइयों की भारी मांग के बीच मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दुकानों से नमूने भरकर लैब भेजे तो जा रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट आने में लंबी देरी होने के कारण मिलावटी मिठाइयां बाजारों में बिककर लोगों के घरों तक पहुंच जाती हैं।

विज्ञापन
Kanpur Lab reports arrive only after sweets have already been consumed poison sold during the festive season
कानपुर फूड सेफ्टी अलर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में त्योहार पर मिठाइयों की बढ़ती मांग मिलावटखोरों के लिए कमाई का बड़ा मौका बन गई है। बाजार में रंग-बिरंगी मिठाइयों की दुकानें सजने लगी हैं। खोया, पनीर, घी और मिठाइयों में मिलावट के बीच मिलावटखोर सक्रिय हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग दुकानों पर छापा मारकर नमूने तो भर रहा है लेकिन इसकी रिपोर्ट आने में देरी के चलते बिक्री पर लगाम कस पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन

यही वजह है कि तमाम कवायद के बाद भी दिवाली पर क्विंटलों मिलावटी मिठाई लोगों के घरों तक पहुंच जाएगी। बीते वर्ष लिए गए नमूनों की फेल रिपोर्ट आने के बाद सितंबर माह तक कुल 489 वाद दायर किए गए जिनपर 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग की सबसे बड़ी समस्या यही है कि दुकानों से नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजे जाते हैं, लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट आने तक मिलावटी मिठाई ग्राहकों के घरों तक पहुंच चुकी होती है।

विज्ञापन
Trending Videos

किसी की नहीं आ सकी है रिपोर्ट
दीपावली पर घरों में मेहमानों के स्वागत से लेकर उपहार देने तक के लिए मिठाइयों की खरीदारी की जा रही है। इसी मांग का फायदा उठाकर कुछ कारोबारी घटिया खोया, मिलावटी घी, नकली पनीर और प्रतिबंधित रंगों से तैयार मिठाइयां बाजार में खपाने की कोशिश करते हैं। खाद्य विभाग की टीम ने बीते दो माह में करीब 400 से अधिक नमूने जांच के लिए लैब भेजे, लेकिन रिपोर्ट किसी की नहीं आ सकी है।

विज्ञापन

एडीएम सिटी कोर्ट में वाद दायर किया गया
ऐसे में जब तक रिपोर्ट आएगी तब तक तो मिलावटी मिठाइयों की खपत हो चुकी होगी। खाद्य विभाग की टीम की ओर से लिए नमूनों की रिपोर्ट प्रत्येक माह आती रहती है। इस वर्ष जनवरी से लेकर सितंबर माह में सबसे ज्यादा फेल नमूनों की रिपोर्ट अप्रैल माह में 118 की आई। वहीं, जनवरी में 35, मार्च में 55, अप्रैल 118, मई 71, जून 89, जुलाई 45, अगस्त 30, सितंबर 46 नमूनों की फेल रिपोर्ट आई। सभी के खिलाफ एडीएम सिटी कोर्ट में वाद दायर किया गया।

विज्ञापन

ऐसे पहचानें मिलावटी मिठाई और खाद्य पदार्थ

  • खोया (मावा)- असामान्य रंग, गंध और बनावट पर ध्यान दें। बहुत ज्यादा चिकनाहट या अजीब स्वाद होने पर खरीदने से बचें।
  • पनीर- जरूरत से ज्यादा सख्त या रबर जैसा पनीर संदिग्ध हो सकता है। स्टार्च की जांच के लिए प्रयोगशाला परीक्षण जरूरी है।
  • मिठाइयां - बहुत अधिक चमकीले या असामान्य रंग वाली मिठाइयां न खरीदें। खुले में रखी मिठाइयों से बचें।
  • घी- असामान्य गंध, स्वाद और बनावट पर ध्यान दें। वनस्पति या दूसरे तेल की मिलावट की आशंका होने पर जांच कराएं।
  • खाद्य तेल- रंग, गंध और तलछट में असामान्यता दिखने पर सतर्क रहें। सरसों के तेल में अर्जेमोन तेल जैसी खतरनाक मिलावट की आशंका रहती है।
  • पैक मिठाई- निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, सामग्री और खाद्य लाइसेंस की जानकारी जरूर देखें।

टीम लगातार छापे मारकर नमूने ले रही है। सैंपल लैब भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आ गई है और जुर्माना नहीं जमा किया उनके खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया है। मिठाई खरीदने से पहले अपने विवेक का भी इस्तेमाल करें।  -संजय प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed