Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur fire breaks out in vehicles parked opposite Mandhana police outpost half dozen vehicle reduced to ashes

कानपुर: मंधना चौकी के सामने खड़े वाहनों में लगी भीषण आग, आधा दर्जन गाड़ियां जलकर राख, दमकल ने पाया काबू

Wed, 04 Nov 2026 10:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Nov 2026 10:47 AM IST
सार

Kanpur News: मंधना पुलिस चौकी के ठीक सामने जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे खड़े वाहनों में बुधवार भोर पहर अचानक भीषण आग लग गई। विभिन्न कानूनी मामलों में जब्त कर लाए गए इन वाहनों में आग लगने से करीब आधा दर्जन गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन
Kanpur fire breaks out in vehicles parked opposite Mandhana police outpost half dozen vehicle reduced to ashes
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित मंधना पुलिस चौकी के ठीक सामने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक संदिग्ध हादसे में आधा दर्जन वाहन जलकर खाक हो गए। बुधवार भोर पहर जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे विभिन्न कानूनी मामलों में पकड़कर लाए गए और खड़े किए गए वाहनों में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते चपेट में आए करीब आधा दर्जन वाहन धू-धूकर जलने लगे।

विज्ञापन

घटना के दौरान आग की गर्मी से वाहनों के टायर फटने लगे, जिससे एक के बाद एक तेज धमाके की आवाजें आईं। इन धमाकों और ऊंची उठती लपटों को देख सुबह-सुबह जीटी रोड हाईवे से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में भारी अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Trending Videos





दमकल ने पाया आग पर काबू
दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग की भड़कती लपटों पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के अन्य वाहनों तक नहीं फैल सकी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस चौकी के ठीक सामने इस तरह वाहनों में आग लगने की घटना से सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिठूर पुलिस प्रथम दृष्टया किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed