फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur crime news, Son-in-law cut the neck of father-in-law with blade

कानपुर: दामाद ने ससुर की ब्लेड से गर्दन रेती, हालत गंभीर, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Mon, 17 May 2021 04:06 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 May 2021 04:06 PM IST
सार

कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां दामाद ने ससुर की ब्लेड से गर्दन रेत दी। 

विज्ञापन
kanpur crime news, Son-in-law cut the neck of father-in-law with blade
घायल शकील बेग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के फीलखाना में सोमवार दोपहर दामाद ने घर में घुसकर अपने ससुर की ब्लेड से गर्दन रेत दी। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी को पीटने के बाद फीलखाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पटकापुर के नवाब साहब का हाता निवासी शकील बेग उर्फ लूला की राम नारायण बाजार में बर्फ की दुकान है।
विज्ञापन


उन्होंने चार साल पहले अपनी बेटी सबीना का निकाह जरीब चौकी के असलम से किया था। असलम के गलत चाल चलन के चलते महीने भर पहले सबीना से उसका तलाक हो गया था। जिसके बाद से असलम अपने ससुरालीजनों से रंजिश मान रहा था।
विज्ञापन


बेटे फैसल ने बताया कि सोमवार दोपहर सभी लोग घर में बैठकर टीवी देख रहे थे, अचानक असलम घर में घुसा और ब्लेड से उनके पिता शकील की गर्दन रेत दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें केपीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोपी असलम को मारपीट करने के बाद फीलखाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed