{"_id":"6177a71d4342663afd225e56","slug":"kanpur-a-man-was-beaten-to-dead-many-injured-including-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में खूनी संघर्ष: अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं समेत कई घायल, सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर में खूनी संघर्ष: अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं समेत कई घायल, सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही
Tue, 26 Oct 2021 12:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:31 PM IST
सार
खूनी संघर्ष के दौरान संबंधित थाने की पुलिस मौके पर मौजूद थी। परिवार पर पड़ोसी युवकों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान एक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चौबेपुर में खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चौबेपुर के पनऊपुरवा गांव में सोमवार देर रात पड़ोसियों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। अनुसूचित जाति के अधेड़ की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हैरानी की बात तो यह है कि खूनी संघर्ष के दौरान संबंधित थाने की पुलिस मौके पर मौजूद थी। पड़ोसी युवकों ने धारदार हथियार से परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, हलका इंचार्ज गोपी किसन की लापरवाही से बड़ी घटना हुई है। क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में आरोपी हल्का इंचार्ज व दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन