{"_id":"6aeece36d5182ee8d701363b","slug":"kannauj-joy-over-new-bicycle-turns-to-mourning-six-year-old-krish-dies-after-being-hit-by-potato-laden-tractor-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज हादसा: नई साइकिल की खुशी मातम में बदली, आलू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से छह वर्षीय कृष की मौत, परिजन बेहाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज हादसा: नई साइकिल की खुशी मातम में बदली, आलू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से छह वर्षीय कृष की मौत, परिजन बेहाल
Sat, 07 Nov 2026 12:38 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:38 PM IST
सार
Kannauj News: हसेरन क्षेत्र स्थित मड़नेपुर (नादेमऊ) गांव में पिता द्वारा दिलाई गई नई साइकिल चला रहे छह वर्षीय कृष को आलू से लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले में साइकिल चलाने की जिस खुशी से छह वर्षीय कृष का चेहरा खिल उठा था। वही, खुशी चंद पलों में परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गई। पिता अजीत कुमार बेटे के लिए नई साइकिल लेकर आए थे। मासूम कृष घर के बाहर अपनी नई साइकिल चला रहा था। तभी आलू से लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सौरिख क्षेत्र के गांव मड़नेपुर, मौजा नादेमऊ निवासी अजीत कुमार के छह वर्षीय बेटे कृष कुमार के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा था। पिता उसकी पसंद की छोटी साइकिल खरीदकर लाए थे। नई साइकिल मिलने पर कृष खुशी से उसे चलाने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार
इसी दौरान दूसरी ओर से आलू से लदा ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से कृष गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि ट्रैक्टर गांव के ही दीपचंद्र पुत्र राजाराम का है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।