फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jyoti murder case

‘हुजूर! बच्ची को मरवा देगा पीयूष’

Thu, 09 Apr 2015 03:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 09 Apr 2015 03:09 AM IST
विज्ञापन
jyoti murder case
ज्योति हत्याकांड के आरोपी रेनू ने दूसरे आरोपी पीयूष श्यामदासानी के खिलाफ बेटी और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रेनू ने जिला जज की कोर्ट में अर्जी दी है। अर्जी को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने एसएसपी को नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन


उधर जिला जज अरुण कुमार गुप्ता की कोर्ट में ज्योति मर्डर केस में चार्ज बनाने और रिवीजन अर्जी पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने दोनों मामलों की सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय कर दी है। इधर प्रदेश सरकार ने अभियोजन की तरफ से केस लड़ने की जिम्मेदारी एडीजीसी धर्मेंद्र पाल सिंह को दी है।
विज्ञापन


ज्योति मर्डर केस के अभियुक्त पीयूष श्यामदासानी, मनीषा मखीजा, अवधेश, सोनू, रेनू और आशीष को जेल से कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। पिछली तारीख में मारपीट होने के कारण सतर्क पुलिस ने पीयूष और बाकी के अभियुक्तों को अलग-अलग रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता फौजदारी संतोष यादव ने बताया कि कागजात नहीं मिलने के रिवीजन और अभियुक्तों पर चार्ज तय करने के मामले में अब 16 को सुनवाई होगी। अभियुक्त रेनू कनौजिया के अधिवक्ता अहमद अली खान ने बताया कि रेनू की तरफ से कोर्ट में अर्जी दी गई।


इसमें कहा गया है कि मुख्य अभियुक्त पीयूष श्यामदासानी उसकी बच्ची और परिवारवालों की हत्या करवा सकता है। उसकी बच्ची और परिवार की सुरक्षा की जाए। एसएसपी से सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed